Search

May 11, 2026 9:09 pm

कृषि विज्ञान केंद्र में तेलहन खाद्यय एवं बीज को लेकर चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ.

सानू कुमार

महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र महेशपुर के सभागार में तेलहन खाद्यय एवं बीज को लेकर चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को हुआ. प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. संजय कुमार, मृदा वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार, सुरेंद्र सिंह मुंडा उपस्थित थे. प्रशिक्षण में विभिन्न प्रखंडो के तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, जनसेवक व गैर सरकारी विभाग के पदाधिकारी शामिल थे. प्रशिक्षण में प्रसार कार्यकर्ताओं को जिले में तेलहनी पौधों के विस्तार एवं कृषि की मूल धारा में जोड़कर कृषकों को अतिरिक्त आमदनी बढ़ाने के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान संजय कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कृषकों को विभिन्न तेलहन फसल जैसे सोयाबीन, सूर्यमुखी, तिल, तीसी, कुसुम, मूंगफली, सरसों जैसे कई प्रमुख फसलों को बढ़ावा देना है. इन तेलहन फसलों में होने वाले प्रमुख रोग, कीट एवं उर्वरक प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गई. मौके पर एटीएम, बीटीएम, जनसेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल भट्टाचार्य, कोर्नेल हांसदा सहित अन्य मौजूद थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!