Search

May 1, 2026 1:07 am

महेशपुर में चोरों का तांडव जारी, बलियापतरा गांव में चार लोगों के मोबाइल फोन चोरी।

एस कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का तांडव से ग्रामीण डरे सहमे से है. वही ताजा मामला महेशपुर थाना अंतर्गत बलियापतरा गांव में बीते गुरुवार की देर रात को अज्ञात चोरों द्वारा चार लोगों का ऐंड्रॉयड मोबाइल फोन चोरी कर लेने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात को ग्रामीण बिजली नहीं रहने के कारण परेशान होकर कोई घर, छत व बाहर सो रहे थे. इसी दरम्यान देर रात को कुछ अज्ञात चोरों द्वारा एक के बाद एक कर चार लोगों का मोबाइल फोन चोरी कर ली गई. जिसमे से बलियापतरा गांव निवासी प्रकाश सिंह, सुरेंद्र पाल, सुभम सिंह व रविंद्र साह का मोबाइल फोन चोरी हुई है. बताते चले कि इस तरह की घटना पिछले कई महीनों से महेशपुर, सिराजपुर, बाबूपुर सहित कई गांवों में पहले भी ग्रामीणों की दर्जनों मोबाइल फोन अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. उधर समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों के द्वारा किसी भी तरह की लिखित शिकायत थाने में नहीं की गई थी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!