Search

May 11, 2026 3:05 pm

तिरंगे के रंग में रंगेगा पाकुड़, भाजपा की 5 दिनी महाअभियान की तैयारी पूरी।

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने भाजपा ने कसी कमर।

राजकुमार भगत

पाकुड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी ने पाकुड़ जिले में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए तैयारी तेज कर दी है। नगर अध्यक्ष सोहन मंडल की अध्यक्षता में शुक्रवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन में हुई बैठक में 10 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा, स्वच्छता अभियान और विभाजन विभीषिका दिवस के कार्यक्रम तय किए गए। मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह ने बताया कि 10 से 14 अगस्त तक सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 12 से 14 अगस्त तक शहीद स्मारकों और प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलेगा, जबकि 13 से 15 अगस्त तक कार्यकर्ता हर घर और प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने का आग्रह करेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के जरिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। बैठक में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सबरी पॉल, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सम्पा साह, जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रतन भगत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!