Search

September 19, 2026 9:31 pm

रेड नेप्ड आईबिस पक्षी घायल अवस्था में मिला, वन विभाग की रेस्क्यू टीम कर रही देखरेख।

पाकुड़। पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में एक दुर्लभ प्रजाति का रेड नेप्ड आईबिस (Red-naped Ibis) पक्षी घायल अवस्था में पाया गया। जानकारी के अनुसार यह पक्षी पेड़ से गिर गया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। नगर थानाध्यक्ष द्वारा तत्परता दिखाते हुए पक्षी को पाकुड़ पशु चिकित्सालय में पहुंचाया गया, जहां पाकुड़ वन प्रक्षेत्र की रेस्क्यू टीम को इसे सौंपा गया। फिलहाल पक्षी की हालत स्थिर बताई जा रही है और विशेषज्ञों की निगरानी में उसका उपचार और देखरेख की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रेड नेप्ड आईबिस एक संरक्षित पक्षी है और इसका संरक्षण आवश्यक है। पक्षी को स्वस्थ होने के बाद प्राकृतिक वातावरण में छोड़ने की योजना है। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!