Search

May 7, 2026 11:15 pm

दो घंटे में खुला अपहरण का राज, नाबालिग लड़की सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार।

हिरणपुर (पाकुड़): प्रखंड क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से भगा ले गए नाबालिग लड़की को पुलिस ने दो घण्टे के अंदर गुरुवार को अमड़ापाड़ा से बरामद किया। वही आरोपी डांगापाड़ा निवासी नाबालिग लड़के को भी मौके से गिरफ्तार किया गया। इसको लेकर लड़की के पिता ने थाने में लिखित शिकायत किया है। लड़की के पिता ने बताया की गुरुवार की रात करीब दो बजे जब मैंने बच्ची की कमरे में झांक कर देखा , तो बच्ची को नही पाया गया। इसको लेकर तुरन्त खोजबीन की गई। पर कोई पता नही चल पाने पर हिरणपुर पुलिस को सूचना दी गई। 14 वर्षीया मेरी पुत्री डांगापाड़ा स्थित विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ती है। जहां एक लड़के द्वारा हमेशा से तंग किया जाता था। इसकी जानकारी मिलने पर कुछ दिनों पूर्व लड़के को चेतावनी भी दिया गया था। इसके बावजूद भी लड़की को लेकर भाग गया। लड़के द्वारा शादी की नीयत से पुत्री को भगा ले गया है। उधर घटना की सूचना मिलने साथ पुलिस तुरत हरकत में आकर अहले सुबह अमड़ापाड़ा स्थित एक गैरेज में छापेमारी किया। जो आरोपी लड़के का ही गैरेज है। जहां दोनों को पुलिस ने बरामद कर थाना लाया गया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत भी मिली है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!