Search

April 25, 2026 5:52 am

पुलिस अधीक्षक ने मुफस्सिल थाना व चेक नाका का किया औचक निरीक्षण।

सतनाम सिंह

पाकुड पुलिस अधीक्षक ने देर शाम पाकुड़ मुफ्फसिल थाना का किया औचक निरीक्षण,औचक निरीक्षण के दौरान थाना में उपस्थित थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी को सिरिस्ता अभिलेखों को अद्यतन एवं दुरुस्त करने का निर्देश दिया,थाना के निरक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में स्थापित चांदपुर बॉर्डर, कशीला मोड़ एवं कुसमाफाटक स्थित चेकपोस्टों का बारी बारी से निरीक्षण किया, गया। पुलिस अधीक्षक ने जांच के दौरान चेकपोस्ट पर उपस्थित दंडाधिकारी एवं चौकीदार को निर्देशित किया गया कि खनिज लदा कोई भी वाहन बिना वैध चालान के चेकपोस्ट पार नही करे। साथ ही थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया की प्रतिदिन रात्री 12.00 बजे से सुबह 08.00 बजे तक थाना क्षेत्र के सभी चेकपोस्टों पर दंडाधिकारी के सहयोग हेतु एक पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्ति करें साथ ही थाना प्रभारी को कई दिशा निर्देश देते हुए कहा की थाना क्षेत्र में किसी तरह का कोई भी अवैध कार्य न हो।

img 20240112 wa00522876088231874629369
img 20240112 wa00536371273137469553213

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!