प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) में बुधवार को एक भयानक सड़क हादसा हुआ। लिट्टीपाड़ा-हिरणपुर मुख्य सड़क पर करियोडीह बादल चौक के समीप एक सरिया लदा ट्रक का ब्रेक फेल होने से असंतुलित होकर सड़क से नीचे जाकर पलट गया। इस हादसे में चालक और उपचालक बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या जेएच 02 एएक्स 1674 कोडरमा से सरिया लेकर पाकुड़ जा रहा था। बादल चौक के समीप अचानक ट्रक का ब्रेक फेल होने के कारण चालक ने ट्रक को संतुलित नहीं कर पाया और ट्रक सड़क से नीचे जाकर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।





