Search

May 10, 2026 3:26 pm

ट्रैक्टर की टक्कर से व्यक्ति की मौत मामले पर पत्नी ने मालिक व चालक पर दर्ज कराया केस।

एस कुमार

महेशपुर देवपुर मिशन स्कूल के पास ट्रैक्टर के धक्के से शिबू हेम्ब्रम के मौत के मामले को लेकर मृतक के पत्नी काँहा मुर्मू ने थाने में ट्रैक्टर मालिक व चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. थाने में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि महेशपुर थाना क्षेत्र के देवपुर मिशन स्कूल के समीप बीते दो सितंबर को वादिनी के पति महेशपुर भगवानपुर गांव निवासी शिबू हेम्ब्रम अपने बहनोई सिंघना गांव निवासी सिबशन किस्कु के साथ सब्जी खरीदने के लिए शहरग्राम हटिया गया हुआ था. वह दोनों उसी दिन देर शाम को करीब 8:00 बजे शहरग्राम हटिया से वापस भगवानपुर गांव लौट रहा था. वही देवपुर मिशन स्कूल के पास शौच करने के लिए साइकिल से उतरकर खड़ा था. और उसका बहनोई सिबशन किस्कु कुछ दूर जाकर शौच कर रहा था. इसी दरमियान शहरग्राम की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर जिसका नंबर जेएच 17 भी 5802 के चालक से शिबू हेम्ब्रम को जोरदार टक्कर मार दी. जहां जख्मी हालत में इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट अस्पताल ले जाने के दरमियान रास्ते में ही शिबू हेम्ब्रम की मौत हो गई. जिसको लेकर पीड़िता काहां मुर्मू के लिखित शिकायत पर महेशपुर थाने में थाना कांड संख्या 150/25 के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!