मां दुर्गा की पूजा नारी शक्ति का प्रतीक _ लवली
नवरात्र हिंदुओं का महान त्योहार _ पंचम
असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है दशहरा
पांकी/पलामू
पांकी रामजानकी ठाकुर बाड़ी मंदिर स्थित पूजा पंडाल का क्षेत्रीय विधायक कुशवाहा डॉ शशिभूषण मेहता,मंदिर कमिटी के सदस्य मुरली प्रसाद,प्रमुख पंचम प्रसाद,भाजपा नेत्री सह महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता लवली गुप्ता,थाना प्रभारी राजेश रंजन,समाजसेवी मधुसूदन प्रसाद गुप्ता ,पूजा कमिटी अध्यक्ष रूपेश कुमार , मुखिया प्रेम प्रसाद गुप्ता,ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया।मौके पर विधायक डॉ मेहता ने कहा की पूरे क्षेत्र में भक्ति की बयार बह रही है। अम्बे तू है जगदम्बे काली की गूंज पूरे क्षेत्र में सुनाई दे रही है।श्रद्धालु हाथ में फल,प्रसाद,नारियल,मिठाई लेकर मां के दर्शन के लिए उमड़ पड़े हैं।पूरा क्षेत्र भक्ति से डूबा हुआ है।उन्होंने कहा की मां की भक्ति से शक्ति मिलती है।जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से मां की पूजा अर्चना करते हैं मां जगत जननी जगदम्बा उनकी मुरादें जरूर पूरी करती हैं।भाजपा नेत्री लवली गुप्ता ने सभी पूजा पंडालों का भ्रमण किया और पूजा अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया।उन्होंने कहा की दुर्गा पूजा नारी शक्ति का प्रतीक है जिनके पूजन से मनुष्यों के सभी कष्टों का मां निवारण करती हैं और लोगों को मनोवांक्षित फल की प्राप्ति होती है।प्रमुख पंचम प्रसाद ने कहा की दशहरा हिन्दू धर्मावलंबियों का सबसे महान पर्व है।ऐसी मान्यता है की इस दिन भगवान राम ने रावण का बध किया था तभी से लोग दशहारा का त्योहार मनाते हैं।थाना प्रभारी राजेश रंजन ने कहा की यह त्योहार असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। माता रानी सभी को सुख,शांति,समृद्धि प्रदान करें।
कुंवारी कन्याओं का पूजन देवी के पूजन के समान _ प्रमुख
महानवमी के अवसर पर पांकी प्रमुख पंचम प्रसाद ने कुंवारी कन्याओं का चुनरी ओढ़ाकर पूजन किया।उन्होंने कहा की यह पूजा नारी शक्ति के समान और आराधना का प्रतीक है।कन्या पूजन से यह सुख समृद्धि ,वैभव , मान ,सम्मान की प्राप्ति होती है।उन्होंने सभी कन्याओं को फल,मिठाई के साथ मधुर भोजन कराया।
प्रशासन सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है _ थाना प्रभारी
थाना प्रभारी राजेश रंजन ने कहा की पुलिस प्रशासन दुर्गा पूजा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है।थाना क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है इसके लिए जिला से अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया है। श्री रंजन ने सभी पूजा पंडालों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।उन्होंने कहा की दुर्गा पूजा में खलल डालने वालों की खैर नहीं है। असमाजिक तत्वों से पुलिस पूरी कड़ाई से निपटेगी।पांकी मुख्यालय के भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में पुलिस के मुस्तैद दिखे।
Related Posts

24 प्रेस विज्ञप्तियां जारी कर सोशल मीडिया प्रचार पदाधिकारी सह सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी ने बनाया रिकॉर्ड

सड़क निर्माण में मनमाने भूमि अधिग्रहण के विरोध में रैयतों का हंगामा, घंटों जाम रहा पाकुड़-दुमका मार्ग।

मतदाता सूची पुनरीक्षण की धीमी रफ्तार पर उपायुक्त नाराज, दो दिनों में ‘A’ श्रेणी का शत-प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश।

गुलगुलिया गैंग पर नकेल कसने की तैयारी, उपायुक्त ने कहा, रात में सक्रिय गिरोह पर रखी जाए विशेष निगरानी।

एमआरपी से ज्यादा दाम पर शराब बेचने वालों पर गिरेगी गाज, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, कहा अब नहीं चलेगा कोई खेल।






