जिला परिषद सदस्य बेसागी पहाड़ीन ने उपायुक्त को लिखित आवदेन शौप कारवाई करने का मांग की हैं।
प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) लिट्टीपाड़ा प्रखंड में डीएमएफटी फंड से बन रहे विद्यालय भवन निर्माण में संवेदक द्वारा अनियमितता बरतने को लेकर जिला परिषद सदस्य बेसागी पहाड़ीन ने उपायुक्त को लिखित आवदेन देकर जांच कर कारवाई करने की मांग किया हैं। उन्होंने आवेदन में लिखा है कि लिट्टीपाड़ा प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मासधारी में भवन का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें संवेदक द्वारा भवन निर्माण में प्राकक्लन राशि के विपरित मापदंड को दरकिनार कर भारी मात्रा में गड़बड़ की जा रही है। उन्होंने लिखा है कि घटिया किस्म का ईट का प्रयोग ,शुरुवाती दौर में ही भवन का पिलर फटने लगा हैं। दीवाल में पानी भी न देना, पहले लिल्टन ढलाई, बाद में पिलर खड़ा किया जा रहा है।इससे स्पष्ट होता है कि संवेदक द्वारा भवन निर्माण में घोर अनियमितता बरती जा रही है। उन्होंने उपायुक्त को लिखित आवदेन देकर जांच कर उचित कारवाई की मांग किया हैं।







