Search

October 11, 2026 11:58 pm

तालाब किनारे बसे घरों के लिए बना रहता है हमेशा दुर्घटना का खतरा, प्रशासन से गार्डवाल और घाट निर्माण की मांग।

यासिर अराफात

पाकुड़ के सदर प्रखंड में फरसा पंचायत के तालाब के किनारे बसे घरों में रहने वाले लोगों को खतरा है, क्योंकि तालाब में गार्डवाल का निर्माण नहीं होने से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। तालाब के किनारे की मिट्टी कटते कटते घर गिरने की संभावना है। पंचायत के दाग संख्या 339, 631, 641 और 530 वाले तालाबों में गार्डवाल और घाट बनाने की जरूरत है, जिससे स्थानीय लोगों को आने वाले समय में विशेष लाभ मिल सके। पंचायत मुखिया ने कहा कि गार्डवाल और घाट निर्माण से स्थानीय लोगों को काफी फायदा मिलेगा, इसलिए प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। एक तालाब के चारों तरफ कब्रिस्तान है, जहां तालाब के किनारे की मिट्टी कटते कटते कब्रिस्तान की जमीन ढह कर तालाब में समाहित हो रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!