Search

May 10, 2026 6:34 pm

बिजली पानी और ट्रेन की व्यवस्था में हो सुधार : संजीव खत्री।

राजकुमार भगत

पाकुड़। लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों में उथल-पुथल जारी है। सभी कोई अपनी-अपने जीत की दवा कर रहा है। इस बीच हमने जनने का प्रयास किया है कि सभ्य समाज में इसकी क्या प्रतिक्रिया है ? लोकसभा चुनाव 2024 कुछ ही दिन शेष रह गए हैं।चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पाकुड़ जिला सचिव संजीव कुमार खत्री कहते हैं की झारखंड बनने के बाद बहुत हद तक बहुत कुछ का बदलाव हुआ है। कई क्षेत्रों में काम हुआ है और कई क्षेत्र में काम होने बाकी है । हमें लगता है इन सबों में पाकुड़ सबसे उपेक्षित जिला रहा है। यहां का अपेक्षित विकास नहीं कहीं जा सकती। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा यदि पाकुड़ जिला की बात करें तो बिजली पानी एवं रेल जैसी बुनियादी सुविधाओं का यहां घोर अभाव है। उन्होंने कहा कि पाकुड़ से कोयला जाकर दूसरे राज्य रोशन हो रहे हैं । वहीं पाकुड़ की बिजली दिन भर कट होती रहती है। पानी की स्थिति भी वही है, और यदि रेल की बात करें तो पाकुड़ से पटना तो दूर साहिबगंज के लिए भी मुसीबत है। एक बार 10:00 बजे के बाद सीधे शाम में 6:00 बजे पैसेंजर गाड़ी है । जिसमें एक्सप्रेस का भाड़ा लगता है। जब भाजपा के सांसद थे तब भी वही दशा थी ।आज दो टर्म हमारे सांसद पूरा करने जा रहे हैं आज भी वही स्थिति है । बल्कि कहींए उससे बदतर स्थिति है। ट्रेन बढ़ाने की बजाय जो ट्रेन चलती थी वह भी बंद हो गई। और इसे आरंभ करने के लिए कोई आंदोलन नहीं हुई । केवल खाना पूर्ति किया गया। अखबारों की सुर्खियां बनकर लोगों को गुमराह किया गया।पाकुड़ में सबसे अधिक लोगों को ट्रेन असुविधाओं को लेकर है। यथा पैसेंजर गाड़ी भी बहुत जरूरी है। लोग डॉक्टर दिखाने जाते हैं। गाड़ी की कमी के वजह से चार गुणा भाड़ा देकर जाते हैं। गरीब परेशान हैं। उन्होंने कहा पानी बिजली के साथ साथ लोकल ट्रेन ,रामपुर हाट से पटना दिल्ली तक ट्रेन की व्यवस्था की जानी चाहिए। जो ट्रेनें बंद की गई है उसे प्रारंभ करना चाहिए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!