बजरंग पंडित
पाकुडिया थाना क्षेत्र के लागडुम पंचायत अंतर्गत तलवा सड़क टोला मध्य विद्यालय एवं आंगनबाड़ी – 1 भवन के बगल में लगे इलेक्ट्रिक ट्रांसफार्मर शुक्रवार की आधी रात को 16 केवीए का ट्रांसफार्मर अज्ञात चोर चुरा ले गए जिस कारण गाँव के दर्जनों परिवारों के घरों में पूरी तरह से अंधेरा छा गया है । उपरोक्त्त जानकारी देते हुए स्थानीय मुखिया ने बताया कि शुक्रवार की रात को गाँव के सभी लोग गहरी निद्रा में थे लगभग उसी वक्त किसी अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर को खोलकर उड़ा ले गए । उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा प्रशासन से ये माँग की गयी है कि अविलंब गाँव में नया ट्रांसफार्मर लगाते हुए चोरो को चिन्हित कर उन्हें पकड़ा जाए । गाँव का ट्रांसफार्मर चोरी हो जाने से जहाँ अब गाँव में अंधेरा छा गया है और बच्चों को पढ़ने लिखने में काफी परेशानी हो रही है ।





