समाजसेवी सह पत्थर व्यवसाई अजहर इस्लाम के घर विधान सभा चुनाव को लेकर की कई बैठक आयोजित।
बैठक में कई गांव के मुखिया और जनता का भारी समर्थन और दिखा उत्साह।
सतनाम सिंह
पाकुड़ के जाने माने पत्थर व्यवसायी सह समाजसेवी अली अखबार के बड़े सुपुत्र अजहर इस्लाम के घर पर विधान सभा चुनाव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पाकुड़ विधानसभा के सभी गांव के मुखिया और ग्रामीण उपस्थित हुए बैठक में ग्रामीणों ने एक समर्थन के साथ फैसला लिया है कि इस बार आगामी विधानसभा चुनाव में समाजसेवी अजहर इस्लाम को विधायक बनाया जाए और विधानसभा भेजा जाए यह खबर आग की तरह पूरे ग्रामीण इलाके में फैल गई और समाजसेवी अजहर इस्लाम के विधायक पद पर खड़ा होने पर ग्रामीण इलाकों में खुशी की लहर दौड़ गई, लोग एक दूसरे को बधाई भी देने लगे वही दूसरी तरफ तमाम नेता अजहर इस्लाम का नाम सुन घबरा गए है, इस बार विधानसभा चुनाव में कुछ भी बोलना मुश्किल है की कौन जीतेगा और कौन हारेगा इसका फैसला तो जानता ही करेगी,क्योंकि जनता तो जनार्दन है।







