एस कुमार
महेशपुर- पाकुड़िया मुख्य सड़क के सीलमपुर गांव के समीप रविवार की रात को दो बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। घटना के बारे में बताया गया कि महेशपुर- कंगलापहाड़ी गांव निवासी बिट्टू मुर्मू (30) अपने जीजा बेनाट मरांडी (30) के साथ किरता हटिया से कंगलापहाड़ी लौट रहे थे। वहीं, अन्य बाइक चालक मोनीरूल शेख (28) महेशपुर से अपना घर सीलमपुर लौट रहा था। रविवार की रात को महेशपुर- पाकुड़िया मुख्य सड़क के सीलमपुर गांव के समीप एक तेजरफ्तार बाइक चालक ने अन्य बाइक चालक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक में सवार कुल तीन युवक घायल हो गए। घटना स्थल के आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए महेशपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने और दोषी को सजा दिलाने के लिए जांच की जा रही है।





