Search

August 5, 2026 5:27 am

घूरनी स्कूल में टिटनस टीकाकरण सह स्वास्थ्य जांच कैंप आयोजित।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड के घूरनी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों की स्वास्थ्य जांच और टिटनस टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का नेतृत्व चिकित्सक डॉ. गंगा शंकर साह ने किया। इस दौरान विद्यालय के 10 से 16 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को टिटनस की रोकथाम के लिए इंजेक्शन दिया गया। डॉ. साह ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रखंड के सभी विद्यालयों में इसी तरह का टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा, ताकि बच्चों को टिटनस जैसी गंभीर बीमारी से बचाया जा सके।
कैंप के दौरान एएनएम, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और अन्य कर्मी उपस्थित रहे। बच्चों में टीकाकरण को लेकर उत्साह देखा गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!