Search

May 16, 2026 3:53 pm

जेएमएम प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष ने दर्जनों पंचायत में चलाया जनसंपर्क अभियान।

सतनाम सिंह

पाकुड़िया इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी विजय हांसदा को बड़ी मार्जिन से जीत सुनिश्चित कराने को ले जिला परिषद अध्यक्ष जूली खृष्टमणी हेंब्रम ने रविवार को पाकुड़िया प्रखंड के दर्जनों पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान मोहुलपहाड़ी पंचायत के मोहुलपहाड़ी ,बथानपहाड़ी,सालगा , बालीडीह सहित अन्य ग्रामीणों के बीच पहुंचकर हेमंत सरकार के काम और कल्याणकारी योजनाओं को बताकर लोगों से विजय हांसदा को तीर धनुष चुनाव चिन्ह पर 1 जून को वोट देने की अपील की। जूली खृष्टमणी हेंब्रम ने कहा कि अगर केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो निश्चित रूप से देश में बदलाव दिखेगा, गरीब लोगों का भविष्य, छात्रों का और किसानों के दिन भी बदलेंगे। मौके पर जीयोन मरांडी,दुरबीन मरांडी, संजय बेसरा, मनोज हेम्बम,जोहेस्केला हांसदा,गोनु अंसारी, संजय हांसदा सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे

img 20240519 wa00211857093901020992199

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!