Search

April 17, 2026 6:31 am

अमड़ापाड़ा में तंबाकू निषेध कार्यक्रम अभियान चलाया गया, 22 दुकानों से 4400 रुपये का वसूला गया जुर्माना।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा, पाकुड़ में उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर एक बड़ा अभियान चलाया गया। इस अभियान में बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता, अंचल अधिकारी ओशफ अहमद खान, डॉक्टर मो खालिद अहमद और पुलिस बल ने मिलकर अमड़ापाड़ा बाजार, हटिया और अन्य जगहों पर 22 दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान गुटका, सिगरेट और अन्य नशीली पदार्थों को जब्त कर दुकानदारों से 4400 रुपये का जुर्माना वसूला गया। बीडीओ एवं अंचल अधिकारी ने बताया कि यह अभियान पूरे प्रखंड क्षेत्र में चलाया जा रहा है, जिसमें कोई भी दुकानदार नशीली पदार्थ बेचते हुए पाया जाता है तो उस पर जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के शुरुआत में दुकानदारों को हिदायत देकर कम जुर्माना वसूला जा रहा है, लेकिन अगली बार छापेमारी में दुकानदारों को 10,000 रुपये का जुर्माना और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। इस अभियान के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया, और कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों से तंबाकू, सिगरेट और गुटका हटा लिया। मौके पर थाना के पुलिस बल और अंचल कर्मी उपस्थित थे। यह अभियान तंबाकू निषेध के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो लोगों के स्वास्थ्य और समाज की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

img 20241212 wa00303394280265023167409

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!