Search

October 7, 2026 11:57 am

सेविकाओं को दिया गया पोषण ट्रेकर व एफआरएस का प्रशिक्षण।

राहुल दास

हिरणपुर(पाकुड़): गुरुवार को घाघरजानि स्थित प्रखण्ड कार्यालय सभागार में बाल विकास परियोजना द्वारा प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुई। जिसमें सेविकाओं को ट्रैकर व एफआरएस की प्रशिक्षण दी गई। प्रशिक्षण में सेविकाओं को जानकारी देते हुए बीडीओ सह सीडीपीओ टुडू दिलीप ने कहा कि सभी सेविकाएं एफआरएस व ई केवाईसी कार्य को शत प्रतिशत पूर्ण करें। जिससे की योजनाओ का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंच सके। पर्यवेक्षिकाओं को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी सम्बन्धित आंगनवाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र का अनुश्रवण करे। योजनाओ की लाभ प्राप्ति को हर सम्भव प्रयास करे। इसमे किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बताते चले कि यह कार्यक्रम छह से 11 अक्टोबर तक संचालित है। इस अवसर पर पर्यवेक्षिका टुसुमुनि मुर्मू , बबली शर्मा , निर्मला टुडू आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!