Search

May 13, 2026 3:09 pm

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पेड़ पौधे लगाए गए।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधे लगाकर हरयाली बनाये रखने सहित पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। प्रखंड के विभिन्न पंचायत में बुधवार को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत हरियाली ही स्वच्छता को लेकर प्रखंड के गनपुरा, खक्सा सहित अन्य गांव में पौधे लगाए गए।इस मौके बीपीओ जगदीश पंडित ने कहा कि प्रखंड में 5 से 12 जून तक विभिन्न पंचायत में पौधे लगाए जाएंगे साथ ही कहा कि सौ बीमारी की एक दवाई लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक होने की जरूरत है । मेहनत हमेशा रंग लाती है । हमारे आसपास अगर पेड़ पौधे रहे तो हमारा वातावरण भी शुद्ध रहेगा , ऑक्सीजन की भी कमी नहीं होगी और हम निरोग रहेंगे वृक्षारोपण से खूबसूरती भी बढ़ेगी। साथ ही कहा कि इस अभियान में प्रखंड के सभी पंचायत के मुखिया, सचिव, रोजगार सेवक कार्य में लगे हुए हैं।

img 20240605 wa00442092637179624576245

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!