Search

October 25, 2026 4:58 am

आदिवासी छात्र संघ ने अनुमंडल पदाधिकारी का किया स्वागत

17वीं संथाली साहित्य दिवस मनाने की मांगी अनुमति।

स्वराज सिंह

पाकुड़। आदिवासी छात्रसंघ के०के०एम०कॉलेज पाकुड़ के छात्र एवं छात्राओं ने नव नियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात कर उनको पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया तथा विभिन्न मुद्दों पर वार्तालाप की । संघ के छात्र-छात्राओं ने अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर 17
वीं संताली साहित्य दिवस मनाने की अनुमति मांगी है। संथाली साहित्य दिवस समिति के छात्र-छात्राओं ने ज्ञापन में कहा है की 11 अप्रैल 2024 को समिति ने साहित्य दिवस मनाने का संकल्प लिया है। इसमें समिति प्रशासन की अपेक्षित सहयोग की अपेक्षा रखता है। समिति ने मांग की है की साहित्य दिवस सफलतापूर्वक संपन्न कराने एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासन आवश्यक सहयोग प्रदान करें। ताकि शांतिपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम को संचालन किया जा सके। मौके पर अध्यक्ष मरियानुएस मरांडी सचिव लुखीराम हेंब्रम खुशबू किस्कू , मेरिला हादसा, जीवन बास्की जयसेन सोरेन आदि उपस्थित थे।

img 20240321 wa00327823026992537077667

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!