Search

May 1, 2026 9:38 am

झामुमो नेता विजय हांसदा की पत्नी कैथरीन हेम्ब्रम के निधन पर श्रद्धांजलि।

सांसद के पैतृक आवास पर झामुमो जिलाध्यक्ष और अन्य नेताओं ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की

इकबाल हुसैन

राजमहल लोकसभा क्षेत्र से सांसद सह झामुमो के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय हांसदा की धर्मपत्नी कैथरीन हेम्ब्रम जी के निधन पर झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने साहिबगंज जिले के बरहरवा स्थित सांसद के पैतृक आवास पहुँचकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष श्याम यादव, जिला संगठन प्रभारी एजाजुल ईस्लाम, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, जिला सचिव सुलेमान बास्की, पिंकी उर्फ़ उपासना मरांडी सहित जिले भर के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि माननीय सांसद विजय हांसदा की पत्नी का हम सब के बीच से चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे व शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विषम घड़ी सहन करने की शक्ति दे। मौके पर केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, युवा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, युवा जिला सचिव उमर फारूक, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, प्रकाश सिंह, मुसलोद्दीन शेख, मुकेश सिंह, अनारुद्दीन मियां,माइकल मुर्मू,इसहाक अंसारी, मोतीलाल हांसदा एवं सैकडों कार्यकर्ता व समर्थक की मौजूदगी रही।

img 20240825 wa00106490032714346839908

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!