Search

April 30, 2026 2:55 am

दो दिवसीय लिटिल चैंप एवं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, विजेता टीमों को किया गया सम्मानित।

पाकुड़िया प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय 2025-26 लिटिल चैंप एवं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता शुक्रवार को राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़िया के फुटबॉल मैदान में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुमिता मरांडी एवं बीपीओ उज्ज्वल अल्फ्रेड मुर्मू ने संयुक्त रूप से फुटबॉल में किक मारकर किया तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें अंडर-17 बालक वर्ग में प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़िया की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया। अंडर-15 बालक वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय लखीपोखर विजेता बना, जबकि अंडर-12 बालक वर्ग में मध्य विद्यालय गनपुरा की टीम ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता बालक एवं बालिका टीमों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें शिक्षक रवींद्र मरांडी, सागनेन टुडू, अरुण मरांडी, तारा शंकर दास, सत्यवती हेंब्रम प्रमुख रूप से शामिल थे। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना का विकास कर उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करना था, जिसे सफल रूप से पूरा करना है।

img 20250620 wa00528845406891791065052

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!