सुदीप कुमार त्रिवेदी
पाकुड़ इंसानियत फाउंडेशन के सदस्य लगातार असहाय जरूरतमंदो को रक्तदान सह आर्थिक सहयोग कर ग्रामीण इलाकों मे अपना एक अलग पहचान बनाया है |इनकी सराहनीय कार्य के चर्चे काफ़ी मशहूर है झारखण्ड, बिहार और बंगाल मे भी इंसानियत फाउंडेशन के सदस्य जाकर रक्तदान कर रहे है |अलेहा खातून, ग्राम कनकपुर.पति का नाम रफीकुल शेख बच्चादानी संक्रमण ऑपरेशन होना था इनकी जानकारी संस्था के उप सचिव असादुल मुल्ला को मिली एवं जयकीस्टोपुर के थैलेसीमिया पीड़ित असफक को बी पॉजिटिव ब्लड की जरूरत पड़ी, इंसानियत फाउंडेशन से मोईदुल आलम बी पॉजिटिव और असादुल ओ पॉजिटिव रामपुरहाट एवं पाकुड़ मे दो सदस्य ने रक्तदान किया तब जाकर इलाज संभव हो पाया |परिजनों ने दुआए को साथ धन्यवाद ज्ञापन दिया मौक़े पर सचिव बानिज शेख, कर्मचारी नविन कुमार मौजूद थे |





