Search

June 18, 2026 1:05 am

इंटर साइंस में पाकुड़िया के दो छात्रों ने जिला में नाम रोशन किया

राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़िया के दो छात्रों नें 10 टॉपर में दूसरा और सातवां रैंक लाकर टॉपर रहा।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया (पाकुड़ ) इंटर साइंस की परीक्षा में राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़िया के दो छात्र छात्राओं ने जिला टॉप टेन की सूची में दूसरा और सातवां रैंक लाकर जिले भर में पाकुड़िया का नाम रौशन किया है। पाकुड़िया से एक अत्यंत की साधारण परिवार से आने वाली छात्रा तनुश्री कुमारी ने 452 अंक लाकर जिले भर में दूसरा स्थान प्राप्त की है , वहीं मोंगलाबांध गांव का रहने वाला आशीष वर्मा ने 422 अंक लाकर सातवां स्थान प्राप्त किया है। तनु श्री आगे चलकर सिविल ऑफिसर बनकर देश का सेवा करना चाहती है वहीं आशीष वर्मा इंजीनियर बन कर देश का सेवा करना चाहता है। तनु श्री ने दुमका में रहकर कोचिंग द्वारा एवं आशीष पीडब्ल्यू ऑनलाईन कोचिंग के माध्यम से इंटर परीक्षा की तैयारी की हैं । तनु श्री मैट्रिक की परीक्षा में जिला फार्स्ट टॉपर 96 प्रतिशत अंक लाकर बनी थी । तनु श्री ने प्राथमिक शिक्षा उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर पाकुड़िया एवं माध्यमिक शिक्षा प्लस टू हाई स्कूल पाकुड़िया से प्राप्त की है,अपनी सफलता का श्रेय माता पिता एवं गुरुजनों के साथ दुमका के कोचिंग टीचर राजेश,कुमार,मृणाल दास, एसपी सिंह एवं विकास दास को दे रही है । वहीं आशीष वर्मा ने प्राथमिक शिक्षा उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर पाकुड़िया एवं माध्यमिक शिक्षा डीएवी महेशपुर से प्राप्त किया है। आशीष भी अपनी सफलता का श्रेय माता पिता एवं गुरुजनों को दे रहा है ।

img 20240430 wa00425419033457414069934
छात्रा तनुश्री कुमारी साहा
img 20240430 wa0043535446758210031753
छात्र आशीष कुमार वर्मा

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!