साहिबगंज:-सदर अस्पताल के अस्थाई कैदी वार्ड से दो विचाराधीन बंदी देर रात को खिड़की का ग्रिल काटकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार देवघर,जरमुंडी, पालाजोरी निवासी अमीर अंसारी बरहेट थाना में कांड संख्या 122/23 में दुष्कर्म का आरोपी था। जबकि दूसरा बरहेट थाना क्षेत्र के भोगनाडीह निवासी समीर उफ तैमुद्दीन अंसारी कांड संख्या 24/24 में हत्या का आरोपी था। अमीर अंसारी को 6 जून को जबकि समीर को 24 मई को इलाज के लिए सदर अस्पताल के कैदी वार्ड लाया गया था। ड्यूटी पर तैनात हवलदार सुधीर सिंह,अशोक मुर्मू व आरक्षी समेल सोरेन थे। रात में ड्यूटी पर तैनात हवलदार सुधीर सिंह ने बताया कि रात लगभग 11:45 में अंदर गए तो दोनों नदारद थे। अंदर खिड़की का रॉड टूटा हुआ था। खोजबीन के बावजूद दोनों का कुछ पता नहीं चला। इधर जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय ने दल -बल के साथअस्पताल पहुंच कर मामले की जांच- पड़ताल में जुटी थी।





