Search

May 12, 2026 8:04 pm

सड़क सुरक्षा के तहत रक्तदान शिविर, चार यूनिट रक्त एकत्र, एक बच्ची की जान बची।

राजकुमार भगत

पाकुड़ उपायुक्त के मार्गदर्शन में एवं जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को पाकुड़ के पुराने सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन जिला परिवहन कार्यालय (सड़क सुरक्षा), पाकुड़ के तत्वावधान में किया गया। इस शिविर में चार स्वयंसेवकों— अमित कुमार राम (आईटी असिस्टेंट), शिव कुमार मिश्रा, रवि गुप्ता और खाबीर शेख ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए कुल चार यूनिट रक्तदान किया। इनकी सहभागिता से कार्यक्रम को सफल स्वरूप मिला।

रक्तदान से बची बच्ची की जान

इस शिविर की महत्ता उस समय और बढ़ गई जब ग्राम सिंदरी, प्रखंड महेशपुर के निवासी निर्मल हांसदा की पुत्री को गंभीर बीमारी के चलते AB+ ब्लड की तत्काल जरूरत पड़ी। शिविर के माध्यम से ही दो यूनिट AB+ ब्लड उपलब्ध कराकर बच्ची की जान बचाई गई।

प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मान

रक्तदान करने वाले सभी स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य लोगों को भी प्रेरित किया गया कि वे आगे आकर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें, क्योंकि रक्तदान ही महादान है। कार्यक्रम के आयोजन में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, मोहम्मद अजहद अंसारी, इंसानियत फाउंडेशन के सदस्य, जिला परिवहन कार्यालय के कर्मी एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

img 20250807 wa00282845156276786552846
img 20250807 wa00276674540617989935751

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!