Search

April 26, 2026 12:06 pm

बीडीओ की अध्यक्षता में अबुआ आवास योजना को लेकर पंचायत सचिव एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड सभागार में बीडीओ साइमन मरांडी की अध्यक्षता में अबुआ आवास योजना को लेकर पंचायत सचिव एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई । बैठक में चार सदस्य पंचायतवार एवं जांच दल टीम गठिन को लेकर चर्चा किया गया । बीडीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में अबुआ आवास योजना का वर्गवार आवेदन प्राप्त करने का निर्देश प्राप्त है। तत्पश्चात यूनिक आईडी सहित गांव या पंचायत वार सूची तैयार हो जाएगी।साथ ही इस सूची का पंचायतस्तर पर गठित जांच समिति दल द्वारा पत्र निर्गत के पश्चात 5 दिनों के अदंर मोबाइल आप्लिकेशन के मध्यम से भौतिक सत्यापन किया जाना है।पंचायत स्तर पर लाभुकों की सूची के सत्यापन हेतु चार सदस्य टीम का गठन किया गया है जिसमें पंचायत स्तर के मुखिया , पंचायत सचिव,पंचायत समिति एवं पंचायत पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे। साथ ही जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड से लेकर कोई भी जनप्रतिनिधि का परिवार सदस्य आबुआ आवास का लाभ नहीं ले सकता है। मौके पर विभिन्न पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!