एस कुमार
स्वीप कार्यक्रम के तहत गुरुवार को टैगोर सोसाइटी फॉर रुराल डेवलपमेंट गड़बाडी महेशपुर के सदस्यों ने लोकसभा चुनाव को लेकर इंग्लिशपाड़ा, सीलमपुर व राजापुर गांव में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया. जहां संस्था के सभी लोगों को जानकारी दी गयी कि आगामी एक जुन को होने वाली लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोग मतदान करें, बोट देना आपकी जिम्मेदारी और अधिकार है. उपस्थित सभी लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई. साथ ही चुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने की अपील की. मौके पर खाईरातून बेवा, उज्जवल भुईमाली, प्रशांत मंडल, सोलेमान मुर्मू, अशोक पाल सहित अन्य मौजूद थे।
Related Posts
Also Read: साप्ताहिक हाट से दिनदहाड़े बाइक की चोरी।





