Search

April 30, 2026 11:45 pm

पाकुड़ जिले में बेरोजगारी का संकट: औद्योगिक क्षेत्र बनाने की जरूरत

झारखंड सरकार को नौजवानों के लिए नौकरी के अवसर प्रदान करने के लिए क्षेत्र में उद्योगों को बढ़ावा देने की आवश्यकता

यासिर अराफात

पाकुड़ : पाकुड़ जिला के युवाओं की अगर बात की जाए तो बहुत से ऐसे युवाओं के हाथों में बड़ी-बड़ी डिग्रियां हैं परंतु नौकरी का कोई अवसर नहीं मिल पा रहा है. झारखंड सरकार सभी युवाओं को तो नौकरी नहीं दे सकती लेकिन कम से कम पाकुड़ जिला को औद्योगिक क्षेत्र बनाकर युवाओं के हाथों में नौकरी सौंपने का काम जरुर कर सकती है,अगर सोच सकारात्मक हो तो. इस क्षेत्र के नौजवानों को नौकरी की कितनी जरूरत है इस बात से समझी जा सकती है कि जब एक छोटे से छोटा पद की बहाली के लिए नियुक्तियां निकलती है तो उस समय बड़े-बड़े डिग्री वाले छात्र भी नौकरी पाने के लिए कतार में खड़े हो जाते हैं. भले वह नौकरी एक क्लर्क की हो या फिर एक चौकीदार की हो. पाकुड़ जिला की अगर बात की जाए तो यहां पर सिर्फ पत्थर उद्योग और कोयला उद्योग ही है. पत्थर उद्योग पहले की तुलना में काफी कमजोर हुआ है. कई पत्थर के खदान और क्रेशर बंद हो चुके हैं. आम मजदूरों की भी परेशानी इससे बढ़ चुकी है. बड़ी-बड़ी डिग्री अपने हाथों में लेकर यहां के नौजवानों को किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी पाने के लिए दूसरे प्रदेशों की ओर रुख करना पड़ता है. सवाल यह है कि क्या आखिर पाकुड़ जिला को औद्योगिक क्षेत्र बनाया जा सकता है. निश्चित तौर पर पाकुड़ जिला को अगर सोच सकारात्मक हो तो औद्योगिक क्षेत्र बनाया जा सकता है. इसके लिए सरकार को इंडस्ट्रियल कंपनियों को औद्योगिक कारखाना तथा फैक्ट्री खोलने के लिए पाकुड़ जिला में इन्वेस्ट करने का निमंत्रण अगर दिया जाए तो ऐसी बड़ी-बड़ी बहुत सारी कंपनियां हमारे हिंदुस्तान में है जो शायद पाकुड़ जिला में इंडस्ट्री खोलने की ताकत रखती हो. अगर कुछ फैक्ट्रियां पाकुड़ जिला में खुल जाती है. कुछ बड़ी-बड़ी इंडस्ट्रियल कंपनियां पाकुड़ में इन्वेस्ट करने के लिए तैयार हो जाती है तो कहीं ना कहीं पाकुड़ जिला के नौजवानों के लिए काफी हद तक राहत देने वाली खबर होगी. हालांकि इससे पहले झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने झारखंड में इन्वेस्ट करने के लिए कई बड़ी-बड़ी कंपनियों को आमंत्रित किया था. बाकायदा इसके लिए एक मुहिम भी चलाई गई थी. जिस की बड़ी-बड़ी इंडस्ट्रियल कंपनियां झारखंड में इन्वेस्ट करें और यहां के नौजवानों को नौकरी मिल सके.लेकिन उस वक्त भी पाकुड़ जिला में किसी भी कंपनी ने इंडस्ट्री नहीं खोली. बहरहाल जो भी हो इस विषय में सरकार को पाकुड़ जिला के नौजवानों के लिए पहल करने की जरूरत है

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!