प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र के कमलघाटी गांव में एक घर से लाखों रुपए का समान चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर गृह स्वामी जय सरकार ने थाना में लिखित आवदेन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है। उन्होंने आवदेन में जिक्र किया है कि मैं घर का ताला बंद कर चुनाव को लेकर ड्यूटी पर था जब वापस घर आया तो देखा कि दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। सब समान इधर से उधर बिखरा पड़ा है । साथ ही बक्सा में रखा सोना, चांदी, सहित दस हजार नगद अज्ञात गायब है। उन्होंने आशंका जताया है अज्ञात चोरों द्वारा ही घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा चुनाव में ड्यूटी के कारण आवदेन देने में देरी हुआ है। थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है पुलिस कांड संख्या 22/24दर्ज कर छानबीन में जुट गया है।





