चोरों की नजर अब ग्रामीण क्षेत्रों पर।
सतनाम सिंह
पाकुड़ : पाकुड़ शहर से सटे गांव गोकुलपुर के पूर्व प्रमुख रामसिंह टुडू के घर के पास खड़ी ट्रैक्टर और ट्राली चोरी हो गई। पीड़ित ट्रैक्टर मालिक रामसिंह टुडू ने बताया रात करीब 1 बजे शौच के लिए जब उठा तब ट्रेक्टर सुरक्षित था। सुबह उठने पर देखा ट्रेक्टर गायब था। उन्होंने यह भी कहा कि आए दिन इस गांव से हमेशा प्राय घर से छोटी मोटी चोरी होता ही रहता है।चोरों से गांव वाला परेशान है। ट्रेक्टर महिंद्रा कंपनी का लाल रंग का है।एवं ट्रेक्टर नंबर-JH-16B-3282 है। इस संबंध में नगर आवेदन देने की प्रक्रिया चल रही है।





