Search

April 26, 2026 4:08 pm

अज्ञात चोरों ने की चार घरों से दो बाइक व दो इनवर्टर की चोरी

प्रशांत मंडल

पाकुड़: लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड मुख्यालय के दो घरों में सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक बार फिर लाखों रुपए की सामान चोरी करने का सनसनी खोज मामला प्रकाश में आया हैं। जानकारी के अनुसार लिट्टीपाड़ा निवासी विष्णु मंडल के घर से दो बाईक जेएच 16जी 8960एवं जेएच 4आर 2062 को घर का ताला तोड़ कर चोरी कर लिया। बताया जा रहा है दोनों बाईक विष्णु मंडल का ड्राईवर का हैं।दूसरा वृंदावन होटल के समीप राजीव चौधरी के घर से दो इनवर्टर अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। बताया जा रहा है राजीव चौधरी के घर पर किराएदार रहते थे। तीनों ही सरकारी कर्मी थे। एक पेयजल विभाग के जेई, दूसरा स्टेट बैंक सिमलोंग के शाखा प्रबंधक एवं तीसरा बीईईओ रहते थे। सोमवार को तीनों सरकारी कर्मी आवास में अनुपस्थित थे, जिसका फायदा उठाकर आराम से ताला तोड़कर दो एनवाइटर लेकर रफू चक्कर हो गया। इधर विष्णु मंडल की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज़ कर लिया है। थाना प्रभारी अरुणिमा बागे ने बताया कि विष्णु मंडल का आवदेन मिला है मामले को लेकर पुलिस गंभीर है। रात्रि गस्ति बढ़ाई जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है बहुत जल्द चोर पुलिस के हाथ में होगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!