Search

May 10, 2026 9:51 pm

वाहन जांच अभियान चला वसूला गया 26300 रुपया जुर्माना।

सड़क सुरक्षा टीम और अमरापाड़ा पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया।

अमर भगत

उपायुक्त पाकुड के निर्देश पर सड़क सुरक्षा की टीम ने अमरापाड़ा थाना पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र में जांच अभियान चलाया, जिसमें मुख्य रुप से सभी दो पहिया, चार पहिया वाहन का सघन रूप से जांच किया गया तथा जिला सड़क सुरक्षा जांच दल पाकुड़ की उपस्थिति में बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन तथा एक बस कुल 15 वाहनों से 26300 का जुर्माना चालान काटा गया।
साथ ही सभी को एक्सीडेंट से बचने के लिए हेलमेट का प्रयोग करने का सख्त हिदायत दी गई।
मौके पर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता,सड़क सुरक्षा के रितेश कुमार सिंह,अजहद अंसारी,अमित कुमार राम मौजूद थे।

img 20240421 wa00315643061867190026059

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!