सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़) हिरणपुर बाजार अंतर्गत जबरदाहा के सिनेमा हॉल टोला में मंगलवार को ग्राम रक्षा काली पूजा का आयोजन हुआ। काली पूजा में मोहल्ला के सभी घरों से श्रद्धालु शामिल हुए थे।
पूजा को स्थानीय पुजारी नोरेन बावड़ी के द्वारा ग्रामीण रीति रिवाज के अनुसार विधिवत पूजा को संपन्न कराया गया। आस्था के अनुसार पुजा के दौरान पुजारी के उपर मां काली का भर भी आता है, जहां ग्रामीणों के द्वारा अपनी समस्या, को रखा जाता है और निजाम के बारे में भी पूछते हैं, इसके प्रति लोगों में काफी अटूट विश्वास और श्रद्धा है। इसके उपरांत ग्रामीणों के द्वारा पाठा बलि देने की भी परंपरा के तहत, वंशानुगत अनुरूप, तथा मन्नत के आधार पर भी पाठा वली भी काफी संख्या में होती है।






