Search

June 18, 2026 2:52 am

नगर परिषद द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

राजकुमार भगत

पाकुड़।नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 4 मे दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से गठित स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया । अभियान में उपस्थित सभी मतदाताओं को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा के द्वारा शपथ दिलाकर अपने मताधिकार के उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया ।पाकुड़ में मतदान दिवस दिनांक 1.6.2024 को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया।
मौके पर नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा ,नगर मिशन प्रबंधक मनीष कुमार मिश्रा ,सीओ ,सीआरपी दीदी, BLO एवं अन्य कर्मिंगन उपस्थित थेl

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!