Search

June 24, 2026 11:56 pm

वार्ड नंबर 12 सिंधी पाडा में डीप बोरिंग फेल होने से जल संकट।

पाकुड़ वार्ड नंबर 12 सिंधी पाडा, धर्मशाला के समीप डीप बोरिंग फेल हो जाने से पूरे मोहल्ले में पेयजल की किल्लत हो गई है। स्थानीय निवासी सुबह से शाम तक दूसरे मोहल्लों से पानी की व्यवस्था एवं पीने के लिए खरीदकर अपने घरेलू कामकाज चला रहे हैं। लोगों का कहना है कि पिछले कई सालों से नगरपालिका में इस संबंध में शिकायत की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले साल कम बारिश होने के कारण जलस्तर काफी नीचे चला गया है, जिससे डीप बोरिंग और मोटर दोनों फेल हो गए हैं। इस समस्या के समाधान के लिए स्थानीय लोग लंबे समय से नगरपालिका से गुहार लगा रहे हैं।
नगरपालिका पदाधिकारी ने बताया कि उन्हें इस समस्या की जानकारी नहीं थी। जल्द ही डीप बोरिंग का कार्य कराया जाएगा और तब तक टैंकर से पानी की सप्लाई की जाएगी ताकि मोहल्लेवासियों को पानी की दिक्कत न हो। फिलहाल, नगरपालिका की ओर से समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!