तालाब बनी सड़कों से तंग आ चुके है लोगों ने कहा कि यह विकास है तो नहीं चाहिए हमें ऐसा विकास।
महेशपुर प्रखंड मुख्यालय सहित कई गांवो में इस बरसात के मौसम में सड़क अब तालाब का रूप ले चुकी है. सड़कों से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है. लोग सड़क की मरम्मती को लेकर गुहार लगाते लगाते थक हारकर अब प्रखंड के दमदमा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने अपने हाथ में कुदाल, फावड़ा लेकर श्रम दान कर खुद पत्थर का डस्ट भरकर मरम्मती करने में जुट गए. वही अब्दुल सलाम शेख, स्फीउद्दीन शेख, सम्मी शेख, माही आलम शेख, अजमाउल शेख समेत दर्जनों लोगों ने श्रम दान कर सड़क की मरम्मती करते हुए कहा कि महेशपुर में सिस्टम फैल हो चुका है. यहां के नेता, जिला प्रशासन कई सड़को को बना रहे हैं लेकिन हम लोगों के गांव में सौतेले व्यवहार अपनाया जा रहा है. जिसको लेकर आज सभी ग्रामीणों ने मिलकर श्रम दान कर सड़कों को मरम्मत कराया है. कहा कि महेशपुर प्रखंड के दमदमा में कुल चार ऐसे सड़क है. जिसका इस्लाम शेख के घर से सफिउद्दीन शेख के घर तक कुल 11सौ फिट सड़क, गाउस शेख के घर से मिठून शेख के घर तक लगभग 15 सौ फीट का सड़क निर्माण के लिये पंचायत समिति सदस्य अजहरुल शेख के नेतृत्व में लगभग 12 गाड़ी डस्ट देकर ग्रामीणों के सहयोग से सड़क की तत्काल मरम्मती किया गया है.







