कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम का चुनावी जनसंपर्क अभियान
सतनाम सिंह
पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम को काफी मान सम्मान के साथ लोगों का भारी जन समर्थन मिल रहा है, निशात आलम के द्वारा जनसंपर्क अभियान में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है एवं उनके आगमन पर खुशी जाहिर करने के अलावा उनका भव्य स्वागत फूलों के साथ किया जा रहा है।बरहरवा प्रखंड के विभिन्न गांवों में निशात आलम ने जनसंपर्क अभियान चलाया।
उन्होंने ग्रामीणों को गठबंधन सरकार और पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की उपलब्धियों के बारे में बताया।
निशात आलम ने कहा कि गठबंधन सरकार ने महिलाओं को सम्मान, पेंशन, मैया सम्मान योजना, 200 यूनिट फ्री बिजली, किसानों का ऋण माफी और अबुवा आवास योजना का लाभ दिया है।
उन्होंने 20 नवंबर को हाथ छाप पर वोट करने की अपील की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बरकत खान, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और हजारों ग्रामीण मौजूद थे।






