Search

September 26, 2026 10:48 am

429 अंक के साथ चंदा कुमारी जिला टॉप-10 में शामिल, नौवां स्थान हासिल कर बढ़ाया मान।

पाकुड़िया की छात्रा चंदा कुमारी ने इंटर आर्ट्स परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 429 अंक हासिल कर जिला टॉप-10 सूची में नौवां स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ-साथ परिवार में भी खुशी का माहौल है। चंदा ग्राम पलियादाहा की निवासी हैं और राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय, पाकुड़िया की छात्रा हैं। परिणाम घोषित होते ही पिता सरोज कुमार भगत, माता अनिता देवी एवं अन्य परिजनों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। चंदा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर, पाकुड़िया से तथा माध्यमिक शिक्षा उत्क्रमित कन्या उच्च विद्यालय, पाकुड़िया से प्राप्त की है। उनके पिता किराना व्यवसायी हैं। अपनी सफलता का श्रेय चंदा ने अपने ट्यूशन शिक्षक व बड़े पापा राघवेंद्र भगत को दिया है। वह आगे चलकर शिक्षक बनना चाहती हैं और शिक्षा के माध्यम से समाज को अज्ञानता से ज्ञान की ओर ले जाने का लक्ष्य रखती हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!