Search

April 30, 2026 11:17 am

महिलाओं ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, भाजपा और केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़ शहर स्थित बाजार समिति गोकुलपुर के समीप जिले भर से आई महिलाओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और भाजपा एवं केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाए। यह प्रदर्शन झारखंड हाईकोर्ट में दायर याचिका के विरोध में किया गया, जिसमें झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं को दी जा रही मैया सम्मान योजना को बंद करने की अपील की गई थी। महिलाओं ने भाजपा द्वारा महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया और हेमंत सोरेन सरकार द्वारा महिलाओं को सम्मान देने की सराहना की। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि वे केंद्र सरकार और भाजपा के विरोध में आवाज उठाएंगी और अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगी।
प्रदर्शन में रानी मरांडी, संतोशिला सोरेन, सविता सोरेन, पानसुरी मुर्मू, होपोनमोय सोरेन, होपोनमोय मुरमू, पानमति टुडू, सिलवती मरांडी, लिलमुनी मुरमू, सरोजा मरांडी, शीला सोरेन, मायनो मरांडी, वासती मुरमू सहित सैकड़ों महिला उपस्थित थीं।

img 20240907 wa00704476588729959790382

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!