Search

May 11, 2026 5:11 am

प्रशिक्षण: प्राकृतिक खेती के लिए महिला किसानों को मिला प्रशिक्षण

प्राकृतिक खेती से सुधरेगी सेहत, अच्छी उपज से बढ़ेगी आय: डीएलएम पाकुड़

सुस्मित तिवारी

पाकुड़ :-प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी और प्रदान द्वारा पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन महेशपुर सीएलएफ गड़वाड़ी महेशपुर में हुआ था को शुक्रवार को समापन हुआ ।इस कार्यक्रम में डीएलएम जेएसएलपीएस, विरेंद्र कुमार, मास्टरट्रेनर रिषव घोष, की उपस्थिति रही। प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों को प्राकृतिक खेती के तरीकों और लाभों से अवगत कराया गया। मास्टरट्रेनर रिषव घोष ने किसानों को बताया कि प्राकृतिक खेती रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग के बिना फसल उगाने की एक पारंपरिक पद्धति है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती के अपनाने से मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है, फसल की पैदावार बढ़ती है और किसानों की आय में वृद्धि होती है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान किसानों को वर्मीकम्पोस्ट बनाने, जैविक खाद तैयार करने और फसल संरक्षण के प्राकृतिक तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई। किसानों को यह भी बताया गया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से न केवल उनकी फसल की गुणवत्ता में सुधार होगा बल्कि इससे पर्यावरण को भी लाभ होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित डीएलएम जेएसएलपीएस, विरेंद्र कुमार ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पाकुड़ जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। जो किसान अपनी आय बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण को भी सुरक्षित रख सकेंगे। इस कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक उज्ज्वल रविदास, वाईपी ऋषिकेश जाधव, बुद्धिनाथ मुर्मू, तथा अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!