Search

October 25, 2026 6:57 am

वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया गया।

वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे में मुंह से संबंधित रोगियों का इलाज किया गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड के विभिन्न पंचायत अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर खक्सा ,चौकिसाल, गनपुरा, विजयपुर, लखीपोखर में बुधवार को वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया गया। इस दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर खक्सा के डॉ विनोद कुमार ढाका ने बताया कि वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे में लगभग 50 मुंह से संबंधित रोगियों का इलाज किया गया।जो हर साल वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे 20 मार्च को मनाया जाता है विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस 2024 को मनाने का उद्धेश्य लोगों को उनकी ओरल हेल्थ के प्रति जागरूक करना है. हमें दांतों, मसूड़ों और जीभ की सेहत का उतना ही ख्याल रखना चाहिए जितना की बाकी अंगों का रखते हैं. वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे जरिए लोगों को रोज ब्रश करने की सलाह, फ्लॉसिंग और दांतों के टेस्ट सहित ओरल हाइजीन को अच्छा रखने के लिए जानकारी एवं सुझाव दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!