सुंदरपुर और हाथकाठी पंचायत के सहित हिरणपुर बाजार से सैकडों श्रद्धालु पहुंचे माता के मंदिर किये पूजा अर्चना।
सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़) मंगलवार को
सुंदरपुर स्थित मां छप्पर काली मंदिर में वार्षिक पूजा अर्चना धूमधाम से की गई। जहां श्रद्धालुओ ने मन्नत पूरी होने पर पाठा बलि भी किया, मन्नत और दर्शन को लेकर ऐसी भी कई महिला दिखी जो दांडी देते(सड़कों पर लेटकर )हुए इस भीषण चिलचिलाती धूप में मंदिर प्रांगण जाकर अपना मन्नत पूरी की और अपने आस्था को प्रकट की। मालूम हो कि इस मंदिर में बीते 150 वर्षो से काली पूजा होते आ रहा है। इसमे वर्षो पूर्व गांव के ही सुकन महतो ने इस पूजा को प्रारम्भ किया था। आज इसी के वंशज अर्जुन महतो सहित अन्य लोगो की देखरेख में पूजा होते आ रहा है। जिसमे स्थानीय लोगो की काफी सहभागिता रही है।इस जागृत मंदिर में पूजा को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जहां लोगो ने भक्तिभाव से देवी काली की पूजा अर्चना की गई। वही ढाक ढोल की मधुर संगीत से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। उधर काफी संख्या में श्रद्धालुओ द्वारा मानत पूर्ण होने पाठा बलि की गई। पूजा के बाद महाप्रसाद का भी वितरण किया गया। इस मौके पर गिरिजा महतो , भीम महतो , बप्पा पाल , मुन्ना भगत , पिंटू भगत , सूरज भगत आदि उपस्थित थे।






