Search

October 11, 2026 3:50 pm

सूर्य देव और छठी मईया की उपासना शुरु।

सोनरे नदी का तट साज सज्जा से जगमगा उठा है – मंजूलता (संरक्षक श्रीराम सेवा समिति )

भक्तिमय हुआ वातावरण।
छठ पूजा का रंगा – रंग हुआ आगाज – अभय उर्फ़ बबलू सिंह(अध्यक्ष श्रीराम सेवा समिति )
पांकी /पलामू
नव गठित श्रीराम सेवा समिति के सदस्यों ने समिति के संरक्षक सह भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मंजूलता दूबे एवं अध्यक्ष अभय सिंह उर्फ़ बबलू सिंह के नेतृत्व में सोनरे नदी छठ घाट पर घूम – घूम कर सदस्यों ने छः सौ छठ व्रतियों के बीच फल प्रसाद का वितरण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष बबलू सिंह ने कहा की छठ भारतीय संस्कृति का ऐसा पर्व है जो समाज को एकता, आस्था और सेवा की भावना से जोड़ता है। उन्होंने कहा की व्रतियों की सेवा करना हम सभी श्रीराम सेवा समिति के सदस्यों के लिए ईश्वरीय आशीर्वाद प्राप्त करने जैसा है। श्री सिंह ने तन – मन – धन से सहयोग के लिए सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। मंजुलता ने कहा की छठ महापर्व मानव और प्रकृति के मधुर सम्बन्ध का उत्सव है जिसमे सूर्य देव की उपासना के माध्यम से जीवन, ऊर्जा और कृत्यज्ञता का सन्देश निहित है। इस पवित्र अवसर पर व्रतियों की सेवा करना मेरे लिए परम संतोष और सौभाग्य की अनुभूति है।
जिन लोगों इस पुनीत कार्यक्रम में सहयोग किया उनमे चीकू सिंह, रंजीत सिंह, सुधीर कुमार, अभिषेक कुमार, अजय सिंह, चुनमुन पाण्डेय, पंकज सिंह, ज्ञान कुमार, रविरंजन सिंह, रौशन सिंह, योगेंद्र सिंह सहित कई लोगों का नाम शामिल है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!