Search

May 1, 2026 3:44 pm

गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण, शांति और करुणा का संदेश।

राजकुमार भगत

पाकुड़। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर शहर में श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। रेलवे कॉलोनी स्थित सिद्धार्थ नगर के मुख्य द्वार पर विराजमान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर श्रद्धालुओं ने माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व वार्ड पार्षद निभा देवी ने किया। इस अवसर पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष राणा ओझा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ वार्ड पार्षद तनु दास, कृष्ण शर्मा, अनिकेत गोस्वामी, पूनम देवी, विमल चंद्र राउत, गुड्डू कुमार भगत, मुस्ताक अंसारी, रियाज अंसारी और राखी सरदारिन सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। सभी ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा प्रकट की। नगर परिषद उपाध्यक्ष राणा ओझा ने नगरवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन मानवता के लिए आत्मचिंतन और प्रेरणा का अवसर है। उन्होंने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा हमें भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों की याद दिलाती है, जो आज भी पूरी दुनिया को दिशा दे रहे हैं। उनकी शिक्षाएं शांति, करुणा और समरसता का संदेश देती हैं। वहीं, वार्ड पार्षद निभा देवी ने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन सत्य, अहिंसा और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बने रहेंगे। कार्यक्रम में हिसाबी राय, सुशील साहा, रूपेश राम, मुरारी मंडल, टोनी मंडल, मनोरमा देवी, सुरेश शर्मा, पूर्णेंदु शेखर गांगुली, सानू रजक, जितेश रजक, राजू राय, रणजीत राम, कन्हैया रजक, मिथुन यादव, शुभंकर कुमार, मिथिलेश मंडल, गुलशन चौधरी, शांति रजक सहित दर्जनों स्थानीय लोग मौजूद रहे।

img 20260501 wa00056402149881569237961
img 20260501 wa00062395288177265791158

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!