युवक की पहचान शहरग्राम निवासी के रूप में हुई है,मौके पर पहुंची पुलिस।
अमर भगत
अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के पैनम लिंक रोड के कोलखीपाड़ा के पास सड़क टोला के समीप टोटो पलटने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दुर्घटना के बाद टोटो चालक घटना स्थल से टोटो लेकर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम निवासी 32 वर्षीय नेपाल ठाकुर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार नेपाल ठाकुर शहरग्राम गांव से बासकन्द्री गांव स्थित अपनी भतीजी के घर जा रहा था। कोलखीपाड़ा तक किसी दूसरे गाड़ी से आने के बाद मृतक टोटो में सवार होकर बसकेन्द्री जा रहा था। टोटो की गति तेज होने के कारण तालाब के समीप मोड़ होने की वजह से चालक के द्वारा टोटो को नियंत्रण खो बैठा और आगे जाकर पलट गया,टोटो पलटने से टोटो में सवार सवारी नेपाल ठाकुर टोटो के नीचे दब गया और घटना स्थल पर पर ही युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी अमड़ापाड़ा पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि टोटो महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरपुर गांव का है।





