ऑन स्पॉट प्राप्त आवेदनों को स्वीकृत कर लाभुकों के बीच परिसंपत्ति/स्वीकृति पत्र का किया वितरण
बजरंग पंडित
पाकुड़: पाकुड़ प्रखण्ड मुख्यालय के इस्लामपुर गांव में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री सह स्थानीय विधायक आलमगीर आलम शिरकत किए. मौके पर डीसी मृत्युंजय कुमार वरणवाल, डीडीसी सहित जिले के पदाधिकारी मौजूद थे ।मंत्री ने कार्यक्रम विधिवत दीप प्रज्वलित कर के शुभारंभ किया प्रशासन द्वारा लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टोल सरकार का जनकल्याण योजनाओं का मंत्री ने बारी बारी से निरीक्षण किया और जानकारी लिया…साथ ही लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई…साथ ही लोगों से शिविर में ही आवेदन प्राप्त कर कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया…शिविर में आमजन बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी अपनी समस्या से मंत्री को अवगत कराया…मंत्री द्वारा उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया गया…साथ ही मंत्री ने आमजनों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी दी और योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया…इसके साथ-साथ लाभुकों के बीच परिसंपत्तियां का वितरण किया गया… स्कूली छात्राओं के बीच साईकिल वितरण योजना व सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की स्वीकृति पत्र दी गई…शिविर में अबूआ आवास, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना सहित विभिन्न योजनों की जानकारी देते हुए लाभ दिया गया…मौके पर मंत्री ने कहा कि आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम से लोगो को लाभ मिल रहा है…हमारी सरकार लोगो को विभिन्न योजनाओं का लाभ दे रही है…मंत्री ने अपने संम्बोधन मे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी…










