प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़)प्रखंड के नवाडीह पंचायत में मंगलवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आगाज बीडीओ श्रीमान मरांडी, जेएमएम जिला सचिव सुलेमान बास्की, मुखिया रामधन मुर्मु द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पहले मचासिन पदाधिकारी को महिला पर्यवेक्षिका चंदना सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।इस दौरान जिला सचिव सुलेमान बास्की ने उपस्थित भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी सरकार हेमंत सोरेन गरीब लाचार एवं बेबस परिवार के लिए कई महतवपूर्ण योजनाएं ला रही है संपूर्ण योजना का लाभ ले। सबसे महत्वपूर्ण योजना आबूवा आवास जो गरीब के लिए वरदान साबित होगा। अब गरीब भी किचन के साथ तीन रूम वाला कमरा का मजा लेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक आवदेन के लिए अपील की।बीडीओ श्रीमान मरांडी ने कहा कि सरकार चल कर खुद आपके पंचायत में उपस्थित है इसीलिए आपलोग सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ ले।वही स्थानीय मुखिया रामधन मुर्मु ने संथाली भाषा में शिविर में आए लोगों से सीधा संवाद किया एवं समस्या को सुनते हुए उनका निराकरण भी किया। इस शिविर के माध्यम सेजरूरतमंद लोगों को जॉब कॉर्ड, सिंचाई कूप, स्वेटर, कंबल, पौधा का भी वितरण किया। मौके पर के.सी. दास, मानिक दास उपस्थित थे।






