Search

May 3, 2026 10:30 pm

जिला में “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन

शिविर में लिए गए लोगों से आवेदन, कई मामलों का किया गया ऑन द स्पॉट निष्पादन

विभिन्न विभागों के द्वारा परिसंपत्ति का किया गया वितरण

राज कुमार भगत

पाकुड़। जिले के विभिन्न प्रखंडों और नगर परिषद के वार्डों में “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत 12 पंचायतों और 2 वार्डों में शिविर लगाए गए। पाकुड़ प्रखंड के झिकरहाटी पूर्वी पंचायत में आयोजित शिविर में उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने शिरकत की। उन्होंने विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया और लाभुकों के बीच परिसंपत्ति/स्वीकृति पत्र वितरण किया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अपनी अहर्ता के अनुसार आवेदन भी किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा परिसंपत्ति का वितरण किया गया और कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। उप विकास आयुक्त ने विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यों का निष्पादन योजनाबद्ध तरीके से करें, ताकि कहीं किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनमें झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, जाति/आवासीय/आय प्रमाण पत्र शामिल हैं।

img 20240906 wa00238036185924943761816
img 20240906 wa00191187403222417740428
img 20240906 wa00224719780732299574035
img 20240906 wa002546271546229121479
img 20240906 wa00241079667883275514899
img 20240906 wa0018757680010714065687

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!